Breaking News

अक्टूबर के लिए LPG रसोई गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर का दाम

अक्टूबर के शुरू दिनों में ही एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने रसोई गैस की कीमतें स्थिर रखी हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 594 रुपये पर स्थिर है। अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी स्थिर है। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आई है। IOC की वेबसाइट पर दिए गए।

देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी IOC की वेबसाइट पर दिए दाम के मुताबिक दिल्ली में सिलेंडर की कीमतें स्थि रही है। पिछले महीने यानी अगस्त में जो दाम थे। वहीं, सितंबर महीने के लिए रहेंगे।

बता दें, कि दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये पर स्थिर है। इसी तरह मुंबई में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है। इसी तरह चेन्नई में कीमतें 610 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर है। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 620.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर स्थिर है।

महंगा हुआ 19 Kg वाला सिलेंडर

1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। IOC की वेबसाइट पर दिए गए प्राइस के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 32 रुपए तक महंगा हो गया है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1133.50 रुपए से बढ़कर 1166 रुपए पर आ गई है। कोलकाता में 19 किलो वाले LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1196 रुपए से बढ़कर 1220 रुपए पर आ गई है। इस दौरान कीमतों में 24 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 19 किलो वाले LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1089 रुपए से बढ़कर 1113.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है।

यहां कीमतों में 24.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। देश के चौथे बड़े महानगर चेन्नई में 19 किलो वाले LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1250 रुपए से बढ़कर 1276 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच ई है। यहां कीमतों में 26 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है।

Loading...

Check Also

कौशांबी, प्रतापगढ़ में भाजपा को निपटाने के बाद “राजा भइया” मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल को सबक सिखायेंगे !

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ : लोकसभा चुनाव में ठाकुर मतों के लिये तरस गयी भाजपा ...