Breaking News

यूपी सरकार की इस पहल को मनोज तिवारी ने सराहा, दिल्ली में भी हो सकती है इसकी शुरुआत

दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने यूपी सरकार की एक पहल की तारीफ करते हुए इसकी दिल्ली में भी शुरुआत की बात की है। दरअसल मनोज तिवारी बात कर रहे थे एंटी रोमियो स्क्वॉयड की। मनोज तिवारी का कहना है कि एंटी रोमियो स्क्वॉयड एक अच्छी चीज है और उत्तर प्रदेश में इसकी दोबारा शुरुआत हुई है। इसका स्वागत होना चाहिए क्योंकि यह महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा है। मेरे ख्याल से इसकी शुरुआत दिल्ली में भी होनी चाहिए।

बता दें कि शनिवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है। इसमें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हिस्सा लिया है। इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ ही अन्य नेता भी शामिल हैं। दरअसल मनोज तिवारी बात कर रहे थे एंटी रोमियो स्क्वॉयड की। मनोज तिवारी का कहना है कि एंटी रोमियो स्क्वॉयड एक अच्छी चीज है और उत्तर प्रदेश में इसकी दोबारा शुरुआत हुई है। इसका स्वागत होना चाहिए क्योंकि यह महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा है। मेरे ख्याल से इसकी शुरुआत दिल्ली में भी होनी चाहिए। बता दें कि शनिवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है।

Loading...

Check Also

अनंत वैभव के शानदार खेल से रेलवे ऑफिसर्स ने लगाया जीत का चौका

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : यहां करनैल सिंह रेलवे स्टेडियम में खेली जा रही लीग ...