Breaking News

देवव्रत सोनी पर हमला करने वाले भाजपा पंचायत अध्यक्ष पटेल गिरफ्तार, जमानत याचिका खारिज

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के सतना में पंचायत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवव्रत सोनी पर हमला करने वाले भाजपा पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। अमरपाटन कोर्ट ने भाजपा पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना शुक्रवार सुबह की है, जबकि पुलिस ने देर रात आरोपी राम एस पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पटेल ने आरोप लगाया है कि सीएमओ ने कांग्रेस नेता के इशारे पर उनपर हमला किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सतना के जिला पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने बताया कि भाजपा नेता राम सुशील पटेल और सीएमओ देवव्रत सोनी, दोनों का मेडिकल करा रहे हैं। दोनों के बयान लिये जा रहे है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रहे हैं। घटना की तथ्यों की जांच की जा रही है। जिसकी भी गलती होगी उस पर कार्रवाई की जायेगी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर रामनगर में शुक्रवार दोपहर को भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने अपने आधा दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ परिषद कार्यालय पहुंचकर सीएमओ और पार्षदों के उपर लाडी-डंडों से हमला बोल दिया। लहुलहान हालत में सीएमओ का रामगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया इसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सीएमओ की स्थिति को गंभीर बताया है।

Loading...

Check Also

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है, अब संविधान बदलने की कोशिश कर रही है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, रसूलाबाद / बेला / कन्नौज लोकसभा क्षेत्र : समाजवादी पार्टी के ...