Breaking News

बीजापुर महादेव घाट पर माओवादियों ने किया IED ब्लास्ट, BSF के 6 जवान घायल, दो की हालात नाजुक

बीजापुर में माओवादियों ने किया IED ब्लास्ट। माओवादियों ने एन्टी लैंड माइंस वेहिकल में किया ब्लास्ट। ब्लास्ट में BSF के 6 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। जिसमें 2 स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है ब्लास्ट महादेव घाट में हुआ है। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायल जवानों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। बताया जा रहा है सभी जवान चुनावी डयूटी करके एक ट्रक से वापस लौट रहे ​​थे। माओवादियों ब्लास्ट के बाद फायरिंग भी की। सभी घायलों को रायपुर लाया जा सकता हैं
घायल जवानों के नाम
एएसआई नरेश सिंह
कांस्टेबल भगवान सिंह
कांस्टेबल निरंजन सिंह
कांस्टेबल आलोक सिंह
सीजीपी गणपति वसन और एक सिविलियन ड्राइवर है।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...