Breaking News

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 दूसरा चरण: आज राजनाथ सिंह, योगी और हेमामालिनी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के प्रथम चरण के मतदान के बाद अब भाजपा दूसरे चरण के लिए भी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है जिसके चलते भाजपा के स्टार प्रचारकों का लगातार छत्तीसगढ़ प्रवास लगातार जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद हेमामालिनी दूसरे चरण के लिए आज कई जगहों पर विशाल जनसभाओं को संबोधित कर 15 सालों की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा के लिए वोट की अपील करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह दिल्ली से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री बिलासपुर के ग्राम दुबटिया मारवाही विधानसभा में दोपहर 1 बजे।

सक्ति विधानसभा दिनदयाल स्टेडियम बुधवारी बाजार में दोपहर 2:20 बजे। जिला जांजगीर-चांपा में दोपहर 3ः35 बजे मस्तुरी विधानसभा में विशाल आमसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ हेलीकाप्टर से शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10ः10 बजे लखनऊ से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद धमतरी के कुरूद विधानसभा में सुबह 10:45 पर। रायगढ़ के चक्रधर नगर स्टेडियम में दोपहर 12:10 पर। कोरबा में दोपहर 1:20 पर। दोपहर 2ः50 बजे ग्राम संकरी तखतपुर विधानसभा, जिला बिलासपुर व शाम 4 बजे हाई स्कूल मैदान तिफरा विधानसभा बिल्हा, जिला बिलासपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

शाम 5ः05 बजे चकरभाठा एयर स्ट्रीप बिलासपुर से लखनऊ रवाना होंगे। लोकसभा सांसद हेमामालिनी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11ः15 बजे मुंबई से राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। दोपहर 12ः10 बजे रायगढ़ के खरसिया विधानसभा। दोपहर 1ः45 बजे महासमुंद्र के दशहरा मैदान बसना विधानसभा। दोपहर 3ः25 बजे रावणभाटा बागबाहरा विधानसभा खल्लारी, जिला महासमुंद व शाम 5ः05 बजे ग्राम भिभौरी बेमेतरा विधानसभा, जिला बेमेतरा में विशाल आमसभाओं को संबोधित करेंगी। शाम 6ः30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और 7ः45 बजे आगरा रवाना होंगी।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...