Breaking News

जहानाबाद छेड़छाड़: SIT ने 2 को हिरासत में लिया, तेजस्वी बोले- विडियो देखकर कांप गया

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले में सरेराह नाबालिग लड़की के चीरहरण का एक ऐसा विडियो सामने आया है, जो हर किसी को शर्मसार कर रहा है। 

इस विडियो में लड़की के साथ कई लड़के छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस शर्मनाक घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अब गुनहगारों को दबोचने में जुटी है। घटना की जांच के लिए बनाई गई पुलिस और दो विशेष जांच टीमों (एसआईटी) ने इस केस में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

इस मामले को लेकर बिहार की सियासत भी गरमा गई है।

राज्य के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘निशब्द हूं! नीतीश कुमार के भाजपाई रामराज में 8-10 दरिंदे एक नादान 13-14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। विडियो देखकर कांप गया। क्या हो गया है समाज को? बलात्कारियों को सत्ताधारियों द्वारा भारत माता और तिरंगे की आड़ में जब नैतिक समर्थन मिलेगा तो समाज ऐसे ही बर्बाद होगा।’

28 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुए विडियो में कुछ मनचले एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं। विडियो में नजर आ रहा है कि कई लड़के एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए विडियो बना रहे हैं। इस दौरान लड़की ने कई बार रहम की गुहार लगाई। लेकिन लड़के हंसते हुए उसे गालियां दे रहे हैं। इस विडियो में घटनास्थल के पास एक बाइक भी गिरी हुई है।

विडियो सामने आने के बाद जहानाबाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए नगर थाने में केस दर्ज किया था। जहानाबाद एसपी मनीष कुमार के मुताबिक विडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस और एसआईटी जुटी है। एसआईटी में एएसपी ऑपरेशन पटना और जहानाबाद के एसपी शामिल हैं।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...