Breaking News

आमिर खान संग अफेयर की खबरों पर फातिमा सना शेख ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में आ गए है। हाल ही में फातिमा ने खुद अपने और आमिर के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया। दरअसल,एक इंटरव्यू में फातिमा ने कहा- ‘मुझे ये बात बहुत अजीब लगी थी। एक बार मेरी मां घर में बैठ कर टीवी देख रही थी। इसके बाद उन्होंने मुझे कहा बेटी तेरी तस्वीर टीवी पर आ रही है। मैंने जब ये देखा तो मैं बहुत डिस्टर्ब हो गई। खबर चलाने के तरीका बहुत ही गलत था। जब ये न्यूज चल रही थी तब पहले तो मुझे कुछ समझ में ही नहीं आया लेकिन मैं इस पर बहुत सोचा। अगर कोई आपके बारे में इस तरह की कोई गलत खबर चला रहा है तो उस पर आपको क्या रिएक्ट करना चाहिए। लेकिन अब मैं इस पर रिएक्ट नहीं करती।
फातिमा ने आगे कहा- ‘आप कुछ भी कर लो लोग आपके बारे में जरूर बोलेंगे। लोगों का काम सिर्फ बोलना होता है और वो बोलेंगे। लेकिन अब मैंने सोच लिया है इस सभी चीजों से मुझे कोई रिएक्ट नहीं करना। जो लोग मेरे बारे में यह सब कुछ लिख रहे हैं वो लोग वहीं है जो मुझ से बहुत अच्छी तरह से मिलते हैं।‘ बता दें कि फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत आमिर की फिल्म श्दंगलश् से की थी। हाल ही में वह ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी नजर आईं थी। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...