Breaking News

UP Election 2022: शिवपाल सिंह यादव को सपा ने बनाया स्टार प्रचारक

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार आज रुक जाएगा। इसी बीच सपा ने अपना स्टार प्रचारक घोषित कर दिया है। बता दें, पार्टी ने 30 लोगों की स्टार प्रचारकों लिस्ट जारी की है। सपा ने बाकी बचे चरणों में चुनाव प्रचार के तौर पर शिवपाल सिंह यादव को अपना स्टार प्रचारक बनाया है।

बता दें कि निर्वाचन आयोग से पास हुई लिस्ट में शिवपाल सिंह यादव का नाम स्टार प्रचारकों में शामिल है। इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, किरन मय नंदा, रामगोपाल यादव और डिंपल यादव का नाम भी शामिल है। बचे चरणों में डिंपल यादव भी सपा के लिए प्रचार करेंगी। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...