अशाेक यादव, लखनऊ। अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचना था लेकिन दोपहर 2:34 मिनट पर ट्वीट किया और आरोप लगाया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें रोक कर रखा गया है। हेलिकॉप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है।
जनता सब समझ रही है… pic.twitter.com/PFxawi0kFD— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2022
फिर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया है कि वो अब उड़ान भर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है। समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा. हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं।