Breaking News

सुखविंदर सिंह ने “मंडल रेल प्रबंधक” दिल्ली का पदभार संभाला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : सुखविंदर सिंह, आई.आर.एस.ई.ई. ने डिम्पी गर्ग से डी. आर. एम. / दिल्ली का पदभार संभाला है। सुखविंदर सिंह, 1993 बैच के आई.आर.एस.ई.ई. (भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स सेवा) अधिकारी हैं। उन्होंने थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई.) इलेक्ट्रॉनिक्स (इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल) इंजीनियरिंग पूरी की है। उन्होंने विभिन्न विभागो में विभिन्न क्षमताओं में काम किया है। हाल ही में वह पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में मुख्य इंजीनियर विधुत इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली के रूप में डिम्पी गर्ग के दो साल के कार्यकाल को यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के प्रमुख उन्नयन और गैर-किराया राजस्व बढ़ाने के लिए कई नये मॉडल लागू करने के लिए याद किया जाएगा।

Loading...

Check Also

पटना के अभिषेक सोनू, पोकर में दिखा रहे अपना जलवा

लाइव-स्‍ट्रीमिंग के दौरान मनीमेकर का प्रतिष्ठित ब्रेसलेट जीता सूर्योदय भारत समाचार सेवा, पटना : नेशनल ...