Breaking News

PM मोदी ने चुनावी रैली में कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा- किसानों को कर्ज में डुबोया कांग्रेस ने और भाजपा ने किसानों को बनाया मजबूत

मध्य प्रदेश/मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल मैं दिल्ली में देख रहा हूं, बहुत सारे लोग झूठ के शिकार हो चुके हैं। क्योंकि, 24 घंटे दिन-रात जहां मौका मिले वहां झूठ बोलने वालों की फौज इतनी जोरदार झूठ बोलती है, इतनी आसनी से बोलती है, और कभी- कभी झूठ बोलने में भी कन्फ्यूज हो जाते हैं।

लेकिन जो ये झूठ के शिकार हुए हैं, दिल्ली के एयर-कंडिश्नर में बैठकर के मध्य प्रदेश के चुनाव की दिशा क्या होगी। जरा मंदसौर के मैदान के इस रंह को देख लिजिए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना तय कर लिया है। कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक जो गलतियां की, वोट बैंक की राजनीति की, अब जब वो सब उन्हीं पर उल्टा पड़ रहा है तो वो चिल्ला रहें है।

अगर सरदार पटेल साहब देश के पहले प्रधानमंत्री बने होते तो कांग्रेस के दशकों के शासन में किसानों की जो बुरी हालत हुई वह नहीं हुई होती। भाजपा किसानों की पार्टी है, किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए हमारी सरकार एक के बाद एक कदम उठा रही है। आज जो किसानों के हितैषी बनने का ढोंग कर रहें है वो जवाब दें कि 55 साल तक उन्हें किसान क्यों याद नहीं आया। देश में यूरिया की कालाबाजारी और किसानों यूरिया लेने के लिए जो लाठियां खानी पड़ती थी, मोदी ने आते ही ये सब बंद कर दिया। किसानों को मजबूर बनाने और उनको कर्ज में डुबोने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया और हमनें किसानों को मजबूत करने का काम किया है।

Loading...

Check Also

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है, अब संविधान बदलने की कोशिश कर रही है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, रसूलाबाद / बेला / कन्नौज लोकसभा क्षेत्र : समाजवादी पार्टी के ...