Breaking News

PM मोदी और उमा भारती को लेकर सीपी जोशी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से भी पिछे नहीं हट रहे हैं। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने प्रधानम़त्री नरेंद्र मोदी और उमा भारती को लेकर विवादित बयान दे दिया है जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। PM मोदी और उमा भारती को लेकर सीपी जोशी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने जताई आपत्ति राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि सी पी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है। पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुख पहुंचे। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा। उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए।
क्या है मामला
सीपी जोशी ने नाथद्वारा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ब्राह्मण ही धर्म के बारे में बोल सकता है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आपको पता है कि उमा भारती और पीएम मोदी किस जाति के हैं। जोशी ने कहा कि उमा भारती एक लोधी हैं और वो हिंदू धर्म की बात करती हैं। साथ ही उन्होंने राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं साध्वी ऋतंभरा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह किस जाति की हैं, यह लोग धर्म के बारे में क्या जानते हैं।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...