Breaking News

PM के गढ़ से प्रियंका ने भरी हुंकार, कहा- BJP की सरकार न्याय देने में असफल

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी कांग्रेस ने आज से विधानसभा चुनाव के लिए औपचारिक रूप से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रियंका गांधी ने पहले वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसके बाद एक रैली को संबोधित किया। इस रैली का नाम पहले ‘प्रतिज्ञा रैली’ रखा गया था, अब इसे बदलकर ‘किसान न्याय रैली’ नाम दिया गया।

रैली में अपने संबोधन की शुरुआत प्रियंका गांधी ने मां दुर्गा के एक श्लोक से की। इसके बाद योगी सरकार पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में जनता न्याय की उम्मीद नहीं है।

प्रियंका गांधी ने कहा, यहां जो लोग न्याय मांगते हैं, उन्हें दबाया जाता है। चाहे हाथरस का मामला हो, चाहे उन्नाव का या अब लखीमपुर खीरी का। बीजेपी की सरकार न्याय देने में असफल है।

वाराणसी में किसान न्याय रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को निर्ममता से कुचल दिया और सब परिवार ये कहते हैं कि हमें मुआवजा नहीं न्याय चाहिए। लेकिन हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है। यहां के मुख्यमंत्री मंच पर बैठे हुए उस मंत्री का बचाव कर रहे हैं।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...