Breaking News

NEET PG 2022: कल है परीक्षा, सुबह 8:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, पढ़ें दिशा निर्देश

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन पोस्टग्रेजुएट के लिए NEET PG 2022 का आयोजन कल करने जा रहा है।  जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें बता दें, वह अपना एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  nbe.edu.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है।

NBE NEET PG 2022 हॉल टिकट में उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दिन दिशा निर्देश जारी किए हैं।  परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इन दिशानिर्देशों के बारे में पता होना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।

इन चीजों को लेकर जा सकते हैं साथ

– NEET PG 2022 एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और चिंप हुई पासपोर्ट साइज फोटो।

– परमानेंट/प्रोविजनल MCI/ SMC  आवेदन की फोटोकॉपी

– एक वेलिड फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि।

NEET PG 2022: परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जाने वाली चीजें

– मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट।

– स्टेशनरी आइटम जैसे पेन, पेंसिल, राइटिंग पैड आदि (यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट है)

– आभूषण न पहनें / ले जाएं।

– बैग, बटुआ, पाउच और कोई अन्य सामान न ले जाएं।

सुबह 8:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

उम्मीदवारों को यह याद रखना चाहिए कि NEET PG 2022 परीक्षा हॉल में प्रवेश सुबह 8:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को निर्धारित समय के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए नीट पीजी 2022 परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह दी जाती है।

– COVID-19 के कारण, उम्मीदवारों को फेस मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति है।

– यदि हाल ही में नाम में कोई परिवर्तन हुआ है, तो किसी भी कारण से, उम्मीदवारों को इसके समर्थन में संबंधित डॉक्यूमेंट ले जाने होंगे। NEET PG 2022 के माध्यम से, 26,699 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), 13,886 मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और 922 डिप्लोमा को प्रवेश दिया जाएगा।

 

Loading...

Check Also

यूपीएससी – 2023 में चयनित होकर भानू प्रताप सिंह यादव ने किया अपने शहर और परिवार का नाम रोशन

भानु प्रताप सिंह यादव सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार दि.16.4.2024 को घोषित सिविल ...