Breaking News

NDA में शामिल पार्टी ने वसुंधरा राजे पर लगाया कांग्रेस उम्मीदवार की मदद करने का आरोप

नई दिल्ली: राजस्थान के नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खान पर खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की मदद करने का आरोप लगाया। खींवसर विधानसभा सीट पर रालोपा ने भाजपा से गठबंधन किया था। गुरुवार को घोषित चुनाव परिणाम में इस सीट पर हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार हरेन्द्र मिर्धा को कम अंतर से हराया था। सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर वसुंधरा राजे और खान पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को मदद करने का आरोप लगाया और भाजपा नेतृत्व से दोनों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनो नेताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस उम्मीदवार की मदद की थी। नागौर लोकसभा सीट पर हनुमान बेनीवाल ने जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का रालोपा के साथ गठबंधन था। खींवसर विधानसभा सीट पर रालोपा ने भाजपा से गठबंधन किया था। गुरुवार को घोषित चुनाव परिणाम में इस सीट पर हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल ने जीत दर्ज की थी। बेनीवाल ने ट्वीट में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी टैग किया है।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...