Breaking News

J-K: अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, एक बार फिर किया सीजफाय उलंघन, गोलाबारी में एक जवान शहीद, 6 घायल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। जम्मू-कश्मीर के ज्यौड़ियां में एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी, बटल और नत्थू टिब्बा में रविवार से पाकिस्तान सीजफायर उलंघन कर रहा है। गोलीबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि गोलाबारी में छह जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल उदमपुर में इलाज के लिए ले जाया गया है। शहीद की पहचान सिपाही करमजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीजफायर सुबह करीब साढ़े पांच बजे से करीब साढ़े सात बजे तक हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से भारी मोर्टार चले। जिसमें भारतीय सेना को नुसकान पहुंचा।

इससे पहल जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना ने सोमवार सुबह मोर्टार और छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।  इससे पहले रविवार की शाम को पाकिस्तानी सेना ने शाम गोलाबारी की, जिसमें गांव बलडो निवासी रमेश लाल की गाय घायल हो गई है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले घरों तक पहुंच गए। गोलाबारी में अन्य नुकसान नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सीमार्ती गांवों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की, जिसका जवाब सेना के जवानों ने भी दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना की एक पोस्ट के तबाह होने की भी जानकारी मिली है। फायरिंग साढ़े दस बजे तक जारी रही, जिसमें पाकिस्तानियों ने मोर्टार भी दागे। चार घंटे तक जारी रही गोलाबारी के चलते क्षेत्र के गांव बलडो, जोगवां, बटल तथा ढखर के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

Loading...

Check Also

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ / आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ...