Breaking News

Asia Cup: भारत ने आखिरी क्षणों में गंवाया गोल, पाकिस्‍तान से रोमांचक मैच हुआ ड्रॉ

जकार्ता। भारतीय उप महाद्वीप की दो मजबूत टीमों भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का बहु प्रतीक्षित मुकाबला सोमवार को 1-1 से बराबरी पर छूटा। जीबेके एरेना में खेले गए इस मुकाबले में भारत का पहला गोल छठे मिनट में ही गया जबकि पाकिस्तान ने बराबरी का गोल 59वें मिनट में दागा।

कार्ति सेल्वम ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को आगे किया। 20 वर्षीय सेल्वम अपना ड्रैग फ्लिक सही ढंग से नहीं ले पाए लेकिन गेंद पाकिस्तानी डिफेंडर मोहम्मद अब्दुल्लाह की स्टिक से डिफलेक्ट होकर गोल में चली गयी।

पाकिस्तान ने भारतीय गोल पर कई हमले किये लेकिन किसी को भी गोल में नहीं बदल पाए। भारत ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी अपने गोल का बखूबी बचाव किया।

पाकिस्तान ने चौथे क्वार्टर में भारत पर दबाव बनाया और मैच ख़त्म होने से एक मिनट पहले उसे बराबरी का गोल मिल गया। अब्दुल राणा ने पेनल्टी कार्नर पर बराबरी का गोल दागा। पूल ए के एक अन्य मुकाबले में जापान ने इंडोनेशिया को 9-0 से रौंद दिया और ग्रुप की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया।

 

Loading...

Check Also

बाबूराम यादव बैडमिटंन चैम्पियनशिप – 2023 का शुभारंभ………..

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबराम यादव बैडमिटंन चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय ...