Breaking News

2022 तक होने वाले सभी चुनाव जीतना चाहती है भाजपा, ये रणनीति विपक्ष में मचा सकती है खलबली

नई दिल्ली: विधानसभा उप चुनाव के साथ 2022 तक होने वाले सभी चुनाव भाजपा जीतना चाहती है। इन चुनावों में शिक्षक एमएलसी, स्नातक एमएलसी चुनाव, पंचायत चुनाव भी शामिल हैं। इन सभी के लिए पार्टी ने अभी से रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए और प्रदेश स्तर पर पांच प्रमुख पदाधिकारियों की कमेटी बनाकर मॉनीटरिंग की जाएगी। रविवार को लखनऊ में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में पूरी रणनीति तय की गई है। विधानसभा उप चुनाव प्रदेश में 11 सीटों पर होंगे, जिसमें से दो सीटें भाजपा के पास नहीं हैं।

प्रदेश में शिक्षक एमएलसी की कुल 11 सीटें हैं, जिसमें भाजपा के पास सिर्फ दो हैं। इस बार पार्टी ने सभी 11 सीटों को जीतने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के नेतृत्व में लखनऊ में हुई बैठक में महानगर से भी प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए थे। इसी तरह जिला पंचायत की कई सीटें भी सपा के खाते में हैं। पार्टी ने तय किया है कि सभी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट पर भाजपा का प्रत्याशी विजयी हो। इसी लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading...

Check Also

चार चरणों के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गयी है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...