Breaking News

सीजन के हिसाब से खाएंगे फल, तभी मिलेगा भरपूर पोषण

विशेष : फलों का सेवन हर किसी के लिए अच्छा होता है। मौसमी फल और सब्जियां खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है। वैसे आजकल बेमौसम फल भी पूरा साल मिलते हैंसीजन के हिसाब से खाएंगे फल, तभी मिलेगा भरपूर पोषण , लेकिन स्टोर करके रखी गई ये चीजें सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं क्योंकि हर फल और सब्जी का सीजन होता है जिसे सही समय पर ही खाना ही सेहत को फायदा पहुंचाता है।

सेब का सीजन
सेब पूरा साल मिलता है लेकिन इसका सीजन अक्टूबर से मार्च तक रहता है। इसे गर्म पानी से धोकर और छीलकर खाना चाहिए क्योंकि ज्यादा शाइन वाले सेब पर वेक्स की कोटिंग की जाती है ,जिसे खाने से नुकसान हो सकता है। इसके अलावा सेब को ज्यादा समय तक काट कर न रखें, इससे सारे न्यूट्रशियंस खत्म हो जाते हैं।

केले का सीजन
कैल्शियम से भरपूर केला सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। इसका सीजन जनवरी से दिसंबर तक 12 महीने रहता है। ज्यादा मीठास होने के कारण डायबिटीज के रोगी को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

अमरूद का सीजन 
अमरूद खाने में बहुत टेस्टी होता है। इसका सीजन अक्टूबर से जनवरी तक रहता है। बरसात के मौसम में मिलने वाले अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए। डायबिटीज, कब्ज से परेशान लोगो के लिए अमरूद बेस्ट हैं।

अंगूर का सीजन 
हरे और काले अंगूर फलों में सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं। इसे हमेशा अच्छी तरह धोकर ही खाना चाहिए। बेमौसमी अंगूर का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

संतरे का सीजन 
नंवबर से मार्च तक मिलने वाले संतरे का फल विटामिन सी से भरपूर होता है। फाइबर से भरपूर संतरा खाने से सर्दी-जुकाम, पेट की परेशानी और कब्ज दूर होती है।

आम का सीजन 
फलो का राजा आम हर किसी को पसंद होता है। वैसे तो इसका सीजन मई से जुलाई तक होता है लेकिन आजकल यह किसी भी मौसम में बाजार से मिल जाता है। बेमौसमी आम का सेवन करने से परहेज करें।

Loading...

Check Also

अराजकता की भेंट चढ़ती यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था, कभी डॉक्टर पिटते तो कभी मरीज और तीमारदार !

अब स्वास्थ्य मंत्री के जिले में मरीज की मौत के बाद अस्पताल कर्मी से मारपीट, ...