Breaking News

सर्दियों में पीएं ये 5 वेजिटेबल जूस,तेजी से घटेगा वजन ,शरीर को देगा पोषक तत्व

मोटापे से आजकल हर कोइ परेशान है क्योंकि अधिक फैट के कारण ना सिर्फ बाॅडी की शेप खराब होती है बल्कि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लोग इसे कम करने के लिए एक्सरसाइज और तरह-तरह के डाइट लेते हैं पर इसके बाद भी वजन कम नहीं हो पाता। ऐसे में आप नियमित रूप से वेजिटेबल जूस का सेवन कर के वजन को तेजी से कम कर सकती हैं। इसके अलावा यह शरीर को पोषक तत्व भी देगा। आइए जानते हैं वेजिटेबल जूस के ढेरो फायदे।
ये वेजिटेबल जूस करेंगे वेट लाॅस 
ककड़ी या खीरे का जूस
धनिए का जूस
गाजर का जूस
पत्ता गोभी का जूस
करेले का जूस
ककड़ी या खीरे का रस 
वजन कम करने के लिए ककड़ी व खीरे का जूस बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन करने से बार-बार पेशाब आता है जिससे शरीर के सारे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यह बाॅडी की एक्घ्ट्रा फैट को बर्न करता है और डाइजेशन को भी सही रखता है।
धनिए का जूस 
धनिए के जूस में कम कैलोरी पाइ जाती है, जिसका सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है। यह भूख की लालसा को भी कम करता है और शरीर से सेल्युलाईट को कम करता है।
गाजर का जूस 
सर्दियों में गाजर खाना और इसका जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमे भरपूर फाइबर होता है जो वजन को घटाता है। इसका सेवन करने से शरीर की फैट ऊर्जा में बदल जाती है।
पत्ता गोभी जूस 
पत्ता गोभी जूस शरीर को ऊर्जा प्रदान करता और वसा की मात्रा को कम करता है। इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है और लंबे समय तक भूख नही लगती। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखते हैं।
करेले का जूस
वजन कम करने के लिए करेले का जूस का सबसे बेस्ट माना जाता है इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और पाचन में सुधार करते हैं। इसके साथ यह शरीर में वसा को रोकता है।

Loading...

Check Also

अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर द्वारा रेक्टल कैंसर के पहले एकीकृत अंग और रोग-विशिष्ट कार्यक्रम का अनावरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) ने हाल ही में अपोलो ...