Breaking News

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज होगा नामांकन

वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए चार दिसम्बर को नामांकन होगा। चुनाव अधिकारी डा.शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह से दोपहर 1 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। चुनाव अधिकारी डा.शैलेश मिश्र ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए 12 दिसम्बर को मतदान होगा। परिसर में कुल 2047 मतदाता है जो छात्रसंघ के नये पदाधिकारी चुनेंगे। चुनाव अधिकारी के अनुसार परीक्षा भवन से ही छात्रसंघ चुनाव की सारी प्रक्रिया पूर्ण करायी जा रही है। परीक्षा भवन के उत्तरी गेट से प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक व अनुमोदक को ही प्रवेश करने दिया जायेगा। संस्कृत विश्वविद्यालय में एक दिसम्बर से ही छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। एक दिसम्बर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। दो दिसम्बर को मतदाता सूची पर आपत्ति व निस्तारण के लिए दिन निर्धारित था। सोमवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करने के साथ ही नामांकन पत्र का वितरण किया गया। चार दिसम्बर को नामांकन के बाद नामांकन पत्रों में लगे हुए अभिलेखों की जांच होगी। 8 दिसम्बर को वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। दिसम्बर को सुबह से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी के लिए समय निर्धारित है। इसी दिन शाम चार बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 12 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान के बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना करके चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।

Loading...

Check Also

यूपीएससी – 2023 में चयनित होकर भानू प्रताप सिंह यादव ने किया अपने शहर और परिवार का नाम रोशन

भानु प्रताप सिंह यादव सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार दि.16.4.2024 को घोषित सिविल ...