Breaking News

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीट पर फैसला अभी बाकी

अशाेक यादव, लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनावी मैदान का हिस्सा बनेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश अभी आजमगढ़ से सांसद हैं। अखिलेश अगर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो वह किस सीट से उम्मीदवार होंगे यह अभी साफ नहीं है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, वह किस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे इसका फैसला होना बाकी है।

सपा के नज़दीकी सूत्रों ने ये जानकारी दी है। सपा प्रमुख किस विधानसभा सीट से लड़ेंगे ये अभी तय नहीं है। इस पर बाद में फ़ैसला होगा। सैफ़ई, मैनपुरी, आज़मगढ़ या कोई और भी सीट हो सकती है। हालांकि, उनका विधानसभा चुनाव लड़ना तय है।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...