Breaking News

सन् 2022 में किसान इंकलाब होगा और चुनाव में अवश्य बदलाव आएगा: अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ। क्रांति की धरती मेरठ में आयोजित संयुक्त परिवर्तन रैली में उमड़े विशाल जन सैलाब के भारी जोश को देखकर यह भरोसा हो गया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूरज हमेशा के लिए डूब जाएगा। सन्2022 में किसान इंकलाब होगा और चुनाव में अवश्य बदलाव आएगा। इन शब्दों में आज अखिलेश यादव ने अपना सम्बोधन प्रारम्भ करने के पूर्व मेरठ की क्रांतिकारी धरती को नमन किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह और टिकैत  को भी याद किया।    समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त शक्ति प्रदर्शन में आज किसान, बुजुर्ग, नौजवानों का हर ओर रेला था। मेरठ के दबथुआ के मैदान में कहीं तिल रखने की भी जगह नहीं थी। रैली में  ओ.पी. राजभर के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। मंच पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसानों को क्या-क्या नहीं सहना पड़ा। कृषि कानूनों से उन्हें तमाम परेशानियां उठानी पड़ीं। किसान मजदूर बदहाली के शिकार हैं। खाद नहीं मिल पा रही है। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपये बकाया है। किसानों की एक जुटता ने संदेश दिया है कि वे भाजपा के लिए अपने दरवाजे बंद कर देंगे। किसानों को एमएसपी के लिए ठोस फैसला हो। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके हक दिलाए जाएंगे। भाजपा किसानों का अपमान करती रही है। भाजपा के मंत्री और समर्थकों ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया है। दवा, इलाज, खाद के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ा है।  
     यादव ने कि भाजपा ने महंगाई बढ़ाई है। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दाम बहुत बढ़ गए हैं। भाजपा ने लोगों को बहुत दुःख और परेशानी दी है। नौकरी मांगने पर नौजवानों पर लाठियां बरसाती है। प्रदेश की जनता अब भाजपा को वापस सत्ता में नहीं आने देगी। भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों को बेचकर लोगों का हक और अधिकार छीन रही है। हवाई जहाज बेच दिए, एयरपोर्ट बेच दिए, रेल स्टेशन बेच दिए। आज मोटर साइकिल चलाना भी भारी हो गया है। पलायन की बात करने वाले खुद पलायन करके आए हैं।
     अखिलेश यादव ने कहा कि रालोद-सपा कार्यकर्ता भाईचारे को मजबूत करने के लिए खड़े है। संयुक्त सरकार में गरीब, किसान, लोगों को बिजली के बिलों में राहत दी जाएगी। समाजवादी रालोद सरकार में किसान के भुगतान के लिए अलग से एक किसान फण्ड बनाएंगे जिससे कि गन्ना किसानों का समय से भुगतान हो सके। हम किसानों की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
 यादव ने कहा कि भाजपाई नफरत की राजनीति कर रहे है और हमारे बीच खाई पैदा कर रहे हैं। हमारे और आपके बीच में जो खाई पैदा करे वही है भाजपाई। भाजपा के ठोको राज ने लोगों को अपमानित किया हैं बुलडोजर वाले अपने बुल को नहीं सम्हाल पा रहे हैं। इनकी हर बात झूठी है। इनका प्रचार और विकास झूठा है।
     रालोद प्रमुख  जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा ने किसानों को कुचला है और 700 से ज्यादा शहीद हुए हैं। किसानों की कुर्बानी बहुत बड़ी है। यूपी में पेपर होते हैं लेकिन उससे पहले लीक हो जाते हैं। बिजनौर में सड़क उद्घाटन में ही टूट जाती है।  जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद शहीद किसानों की स्मृति में स्मारक बनाएगी। सरकार बनने पर चौधरी चरण सिंह जी का भी स्मारक बनेगा। 23 दिसम्बर को अलीगढ़ में दुबारा हम सब इकट्ठा होंगे और किसान दिवस मनाएंगे।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...