Breaking News

सऊदी अरब ने पाक के साथ किए 8 बड़े समझौते, प्रिंस सलमान 19 को पहुंचेंगे भारत

इस्लामाबाद/रियाद: पाकिस्तान पहुंचे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाक के साथ 20 अरब डॉलर के 8 बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए। समाचार एजेंसी ने बताया कि इनमें पाकिस्तानी बंदरगाह ग्वादर में सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको की रिफाइनरी का समझौता भी शामिल है, सऊदी अरब ने पाक के साथ किए 8 बड़े समझौते, प्रिंस सलमान 19 को पहुंचेंगे भारत जो दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है। अल अरबिया ने सऊदी क्राउन प्रिंस के हवाले से कहा पाकिस्तान सऊदी लोगों का एक प्रिय देश है और हमे भागीदार होंगे, क्योंकि हम हमेशा से रहे हैं..।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और पाकिस्तान आर्थिक साझीदारी, खासकर पर्यटन क्षेत्र में, विस्तार करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बता दें कि क्राउन प्रिंस वर्तमान में रविवार से शुरू हुए अपने एशियाई दौरे के पहले चरण में पाकिस्तान के दो-दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इसके बाद वह भारत के पहले आधिकारिक दौर पर 19 फरवरी को दिल्ली पहुंचेंगे। उनकी यात्रा को खाड़ी देश के राजदूत ने दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया है। प्रिंस सलमान खाड़ी देश के रक्षा मंत्री भी हैं। उनकी इस यात्रा में आतंकवाद का विरोध और ऊर्जा सुरक्षा चर्चा के शीर्ष पर रहने की संभावना है।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...