Breaking News

विनायकपुर में शहीद का पार्थिव शरीर पहुचते ही बहने लगी अश्रु धारा

संवाददाता, करहल। पुलवामा में शहीद हुआ करहल के लाल के आगमन देख लोगो की आंखे छलक उठी। शहीद रामवकील के पार्थिव शरीर को देख पूरे गाँव मे चूल्हे नही जले। पूरा गाव भारी शोक में है। वही शाहिद के बच्चे भी दहाड़े मार मार कर रोते विलखते हुए नजर आये। वही सपा भाजपा के नेता भी एक साथ मौजूद शहीद को श्रधांजलि दी।
        पुलवामा में शहीद हुए करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम विनायकपुर निवासी राम वकील के पार्थिव शरीर के आने के बाद पूरे गाँव मे भारी कोहराम मच गया। जिसको देख आस पास के गाव में चूल्हे नही जले। ओर पाक के खिलाफ भारी रोष प्रकट किया। इस दौरान सेना के जवानों ने सम्मान विदाई देकर ओर शास्त्रों को झुकाकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान सांसद, विधायक, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख सहित आई डीआईजी, डीएम, एसपी सहित आदि तमाम लोगो ने भारी शोक व्यक्त किया।
      शनिवार को शहीद रामवकील के पार्थिव शरीर को देख लोगो का दिल दहल गया। पार्थिव शरीर को देखने के लिए दूर दराज से आये लोगो गाव पहुच गए। सेना के जवानों द्वारा सम्मान विदाई के बाद शाहिद के बड़े पुत्र राहुल कुमार ने शहीद राम कबीर को मुखाग्नि दी।
       इस दौरान मंत्री सत्यदेव पचौरी, राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, एमएलसी अरविन्द प्रताप यादव, पूर्व मंत्री सुभाष चंद्र यादव, विधायक सोवरन सिंह यादव, राम नरेश अग्निहोत्री, पूर्व डीसीबी चैयरमैन डॉ रामकुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आर एस यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, प्रसपा प्रबुद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष किशन दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, सपा महासचिब सुखबीर सिंह यादव, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, रमाकान्त दुबे, जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी ब्रज किशोर मिश्रा सहित आदि तमामं लोग मौजूद रहे।
सेना के पूर्व जवान व बरनाहल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आर एस यादव ने कहा कि आखिर मोदी जी कब 56 इंच का सीना दिखाएंगे। पीएम को तत्काल एक्शन लेना चाहिए। ताकि शहीद हुए जवानों को धैर्य मिल सके।
        सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा कि पुलवामा की घटना काफी निंदनीय है। इसे कभी भुलाया नही जा सकता। पुलवामा की घटना दिल दहला देने बाली घटना है।
         एमएलसी अरविन्द प्रताप यादव ने बताया कि इस घटना के बाद सरकार को एक्शन लेना चाहिए। ताकि फिर कोई ऐसी घटना न कर सके।
         विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने बताया की घटना काफी निंदनीय योग्य है। भगवान से कामना करते है कि शहीदों की आत्मा को शांति मिले। मुझे पूरा विश्वास है की इस घटना के बाद भारत जरूर अपना बदला लेगा।
घर बनने का सपना रह गया अधूरा
        शहिद राम वकील अपनी छुट्टी लेकर घर आमर पत्नी गीता से लोन लेकर मकान बनाने का वादा किया था। जिसको देखकर शहीद ने लोन भी मंजूर करा लिया था। और अप्रैल में मकान बनाने के लिए शुरुआत करना चाह रहे थे। लेकिन फरबरी में ही सपना टूट गया।
तब मन मे आने लगे थे डरावने ख्याल
     शहीद की पत्नी गीता ने बताया कि गुरुबार की शाम को टीवी देखी तो सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की सूचना मिली। तो हम घबरा गए। मैंने तुरंत सम्पर्क साधा लेकिन सम्पर्क नही हो सका। तो मन मे तरह तरह के ख्याल आने लगे। जिसके बाद यह जानकारी परिजनों को दी। रात 11 बजे भाई ने बटालियन के अधिकारिओ से वार्ता की तब पता लगा कि वो शहीद हो गए।
बच्चो की पढ़ाई के लिए इटावा रह रहा था परिवार
       शहीद राम वकील के 3 बच्चे है। राहुल 14, अंकित 11 व अंशी 7। बच्चो को अच्छी शिक्षा देने के लिए रामवकील ने अपने परिवार को इटावा में सिफ्ट  कर दिया था। वही अपने पैरों पर खड़े होने के किये शहिद रामवकील का इटावा में प्लाट पर मकान बना कर बच्चो के रहने का प्रबंध करना चाह रहा था।
Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...