Breaking News

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ। मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। जिसके बाद उनको तुरंत एंबुलेंस से जांच के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। इस संबंध में सिविल हॉस्पिटल के डॉ. नेगी ने बताया कि यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को चक्कर आने की वजह से सिविल हॉस्पिटल लाया गया है। अस्पताल में उनका ईसीजी ओए अन्य जांचे की गई है, जो सामान्य हैं। डॉ. नेगी ने बताया कि श्री दीक्षित को स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है, जिसके चलते उन्हें चक्कर आया था।

डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिसकी वजह से अभी भी वह अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी तबीयत अब ठीक है, खतरे की कोई बात नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक विधानसभा सत्र के दौरान हृदय नारायण दीक्षित को स्पीकर को चक्कर आने लगा और उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई। हॉस्पिटल ले जाने के बाद उनको इलाज के लिए आइसीयू में भर्ती किया गया। वहीं आइसीयू में पड़ताल तथा मॉनिटरिंग के बाद उनको सिविल अस्पताल के निदेशक के ऑफिस में लाया गया। फिलहाल अब हृदय नारायण दीक्षित की तबियत में पहले से सुधार है। आपको बता दें कि विधानसभा में आज उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2019 सहित पांच विधेयक पेश होने है।

Loading...

Check Also

चार चरणों के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गयी है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...