Breaking News

लोकसभा सीटों के लिए टिकट आवंटन से पहले CM जयराम और सतपाल से PM मोदी-शाह करेंगे मुलाकात

शिमला: हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों के लिए टिकट आवंटन से पहले सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और अन्य प्रमुख नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भेंट करेंगे। प्रदेश भाजपा के नेताओं से चर्चा के बाद ही केंद्रीय नेतृत्व टिकटों पर फैसला लेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 मार्च को नई दिल्ली जा रहे हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी इसी दौरान जाएंगे। 21 या 22 मार्च को नई दिल्ली में प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति अथवा संसदीय बोर्ड की बैठक में इस संबंध में मंत्रणा होगी।

हिमाचल में लोकसभा की चारों सीटों शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए भाजपा बहुत जल्द टिकट घोषित कर सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और भाजपा के अन्य प्रमुख नेता नई दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय हो चुका है। वह 21 मार्च को सड़क मार्ग से चंडीगढ़ और वहां से ट्रेन में दिल्ली जाएंगे। वह दिल्ली में मोदी और शाह से भेंट करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व के अन्य नेताओं से भी चर्चा करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि टिकटों के बंटवारे से पहले केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा होगी। इसके लिए कुछ दिनों के बाद प्रदेश के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ वह दिल्ली जाएंगे। बीते दिन हमीरपुर से अनुराग ठाकुर का टिकट फाइनल होने की भी चर्चा रही। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई।

Loading...

Check Also

आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने फिर से लहराया परचम

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, रेणुकूट। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्रों ने एक ...