Breaking News

लोकसभा चुनाव 2019 :मायावती के जन्मदिन पर होगा बड़ा ऐलान, हो सकता है SP-BSP के बीच गठबंधन

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए देश की सभी प्रमुख पार्टियों में गठबंधन की तैयारियां जोरशोर पर हैं। खबर है कि 15 जनवरी 2019 को मायावती के जन्मदिन पर बीएसपी और एसपी के बीच गठबंधन हो सकता है। यह गठबंधन उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर होगा। खबर है कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी और एसपी ने आरएलडी के साथ मिलकर सभी सीटों पर कैसे चुनाव लड़ना है इसको लेकर सीटें बांट ली हैं। वहीं कांग्रेस इस बार यूपी लोकसभा चुनाव अभी इनके साथ नहीं है। दोनों पार्टियों ने आरएलडी के साथ आपस में सीटों का फॉर्मूला बनाया है। बता दें कि इस गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं मिली है।

खबर है कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी और एसपी ने आरएलडी के साथ मिलकर सभी सीटों पर कैसे चुनाव लड़ना है इसको लेकर सीटें बांट ली हैं। वहीं कांग्रेस इस बार यूपी लोकसभा चुनाव अभी इनके साथ नहीं है। दोनों पार्टियों ने आरएलडी के साथ आपस में सीटों का फॉर्मूला बनाया है। बता दें कि इस गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं मिली है। बता दें कि हाल ही के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीएसपी-एसपी ने पहले के मुकाबले अच्छा प्रदेश किया। इस बार उनका मिशन मोदी रथ को रोकना है। क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में मायावती की पार्टी बसपा का खाता भी नहीं खुला था और सपा को सिर्फ पांच सीटें ही मिली थी। 80 सीटों पर भाजपा ने पहली बार ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...