Breaking News

रिलेशनशिप : वैलेंटाइन डे पर जानिए खूबसूरत लड़का देखकर क्या सोचती हैं लड़कियां

फरवरी का महीना शुरू हो गया है। फरवरी का नाम सुनते ही अक्सर युवाओँ और कपल्स के चेहरों पर एक प्यारी सी मुस्कान देखी जा सकती है, क्योंकि फरवरी के महीने में प्यार का इजहार करने वाला खास दिन 14 फरवरी 2019 यानि वैलेंटाइन डे आता है। वैसे तो अधिकांश लोग वैलेंटाइन डे के दिन ही अपने पार्टनर (Partner) या अपनी पसंद के खास शख्स (Girlfriend-Boyfriend) को लाल गुलाब फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। आपने अक्सर लड़कों को खूबसूरत लड़कियों को देखकर कमेंट और बातें करते जरूर देखा और सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि खूबसूरत और फिट लड़कों को देखकर लड़कियां क्या सोचती हैं। अगर नहीं तो, आज हम आपको वैलेंटाइन डे से पहले लड़कियों के इस खास राज के बारे में बताने वाले हैं। जिससे आप वैलेंटाइन डे या उससे पहले लड़कियों के आपसे नजर मिलाने पर उनके दिल की बात को आसानी से समझ पायेंगें। खूबसूरत लड़का देखकर अक्सर लड़कियां सोचती हैं ये खास बातें…1. मैं सिंगल क्यों नहीं हूं
जिस तरह लड़के खूबसूरत लड़की को देखकर सिंगल होने की विश मांगते हैं, उसी तरह कमिटेड लड़कियां भी फिट और स्मार्ट लड़कों को देखकर खुद से  स्व सिंगल न होने की वजह पूछती हैं। जबकि सिंगल लड़कियां उसके पास जाने की सोचती जरूर हैं, लेकिन उसके मना करने या बात न करने के डर की वजह से पास नहीं जाती।
2. कहीं से उसका नाम पता चल जाए
जब भी कोई लड़की किसी खूबसूरत और स्मार्ट लड़के को देखती है, अगर लड़का बेहद आकर्षक है, तो उसके नाम जानने के बारे में बेहद सोचती है, कि कैसे भी उस लड़के का नाम पता चल जाए। जिससे वो बात और रिश्ते को आगे बढ़ा सके।
3. स्माइल या बात करूं या नहीं 
लड़कों की ही तरह लड़कियां भी खूबसूरत लड़कों को देखना पसंद करती हैं। यहीं नहीं, उनको देखकर कई बार स्माइल करती हैं। लेकिन कई बार एक असमंजस में रहती हैं कि क्या उस लड़के से बात करना सही होगा या नहीं। वैसे ऐसा करने में कोई हर्ज नहीं है।
4. उसके जैसा बॉयफ्रेंड मेरा क्यों नहीं है 
जब भी कोई लड़की किसी खूबसूरत लड़के को देखती है तो उसको देखने से खुद को रोक नहीं पाती। कई बार तो कमिटेड लड़कियां भी सामने मौजूद स्मार्ट लड़के को देखकर अपने बॉयफ्रेंड या हस्बैंड से उसकी तुलना करने लगती हैं।
5. पछतावा महसूस करती हैं
जब भी कोई कमिटेड लड़की किसी खूबसूरत लड़के को देखती है और उससे एक अट्रेक्शन महसूस करती हैं, तो कुछ वक्त बाद उसको इस बात के लिए पछतावा यानि गिल्टी महसूस करती हैं।

Loading...

Check Also

यदि हैवी है ब्रेस्ट, तो ऐसे चुनें अपने लिए सही ब्रा

यह एक कॉमन मिसटेक है, जो अधिकतर बिग ब्रेस्ट की महिलाएं करती हैं। अमूमन महिलाएं ...