Breaking News

राहुल गांधी संसद में आएं और 1962 से लेकर अब तक की घटनाओं और हालातों पर दो-दो हांथ कर लेंं: गृहमंत्री

अशाेेेक यादव, लखनऊ। गलवान कांड के बाद से ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमलावर हैं। राहुल गांधी ही क्या, पूरी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर चीनी आक्रामता के सामने झुकने का आरोप लगाया है।

हाल ही में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को सरेन्डर मोदी तक कह दिया था। राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस को जवाब देने के लिए रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाला।

गृहमंत्री ने कहा कि हम चर्चा से नहीं डरते। राहुल गांधी संसद में आएं और 1962 से लेकर अब तक की घटनाओं और हालातों पर दो-दो हांथ कर लेते हैं। हमारी सरकार चर्चा के लिए तैयार है।

गृहमंत्री ने कहा, जब सीमा पर जवान संघर्ष कर रहे हों तब ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। जिससे दुश्मन देशों को लाभ मिले।

राहुल के सरेंडर मोदी वाले ट्वीट पर गृहमंत्री ने कहा, कांग्रेस नेता के इस बयान को चीन और पाकिस्तान में लोग हैशटैग बनाकर इस्तेमाल कर रहे थे। इस बारे में कांग्रेस और राहुल गांधी को खुद सोचना चाहिए।

गृहमंत्री ने कहा, हमारी सरकार भारत विरोधी प्रोपेगंडा का मुकाबला करने में सक्षम है। लेकिन यह देखकर दुख होता है कि इतनी बड़ी राजनीतिक पार्टी का पूर्व अध्यक्ष ओछी राजनीति करता है।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...