Breaking News

राहुल गांधी ने झूठ का सहारा लेकर गढ़ी कहानी: प्रकाश जावड़ेकर

लखनऊ। राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर हैं। बीजेपी लगातार राहुल गांधी को घेरे में ले रही है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राफेल विमानों की कीमत को लेकर कांग्रेस का झूठ बेनकाब हुआ है। सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस के चारों झूठ सामने आए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गले तक घोटालों में डूबी थी। मोदी सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ।

जिसके बाद झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस ने राफेल डील की कहानी गढ़ी। उन्होंने कहा कि इस सौदे में कोई भी बिचैलिया नहीं था। यह गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट डील थी। कांग्रेस सरकार में एक भी सौदा बिना बिचैलियों के नहीं हुआ, लेकिन राफेल डील को लेकर कुछ लोग परेशान थे। जिन्हें ये सौदा नहीं भाया ऐसे लोगों के हाथों में कांग्रेस खेल रही है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अच्छे विमानों की जरूरत है, लेकिन देश की सुरक्षा के साथ कांग्रेस खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।  सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राफेल विमानों की कीमत को लेकर कांग्रेस का झूठ बेनकाब हुआ है। सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस के चारों झूठ सामने आए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गले तक घोटालों में डूबी थी। मोदी सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ। जिसके बाद झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस ने राफेल डील की कहानी गढ़ी।

Loading...

Check Also

अंबानी परिवार के सगाई समारोह में भारतीय वायुसेना ने संभाला था जामनगर में हवाई यातायात : सूत्र

सगाई समारोह में आये विमानों के लिए भारतीय वायुसेना ने हवाई अड्डे पर अपने सैन्य ...