Breaking News

राशिफल 2 जून 2022

मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। खाली बैठने के बजाय खुद को किसी रचनात्मक काम में व्यस्त रख सकते हैं, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपके आकर्षक व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं। इस राशि के लवमेट आज किसी मंदिर में दर्शन के लिये जा सकते हैं, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के छात्र आज कोई बेहतरीन किताब पढ़कर अपनी विचारधारा को और स्थिर कर सकते हैं। 

वृष राशि- आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। किसी काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अच्छा है, किसी बड़े इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं। किसी पार्टी में जाने का योग बन रहा है, जहां पर किसी राजनीतिक व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है। 

मिथुन राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपका कोई प्रियजन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपको अपने ऊपर गर्व भी होगा। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, वो रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। साथ ही सन्तान को भी उनके काम के लिये शाबाशी देंगे। आपकी पुरानी मेहनत आज आपके काम आ सकती है। सोचे हुए काम समय से पूरे हो सकते हैं। 

कर्क राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुराने मित्र से अनबन हो सकती है, इसे अवॉयड करना बेहतर रहेगा। परिवार में कुछ लोग आपके व्यवहार से आज थोड़े नाराज हो सकते हैं। यदि आप कोई बड़ा बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं, तो शुभ मुहर्त देखकर शुरू करें, तभी सफलता हासिल होगी। काम अधिक होने के कारण मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। 

सिंह राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के छात्र अगर किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं, तो वो अपना आत्मविश्वास बनाये रखें, सफलता मिलने के चांस बढ़ जायेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। साथ ही वॉटर पार्क जाने का प्लान बना सकते हैं। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर लेना अच्छा रहेगा, कुछ परेशानी आ सकती है। 

कन्या राशि- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज के मामले में ज्यादातर समस्याएं आज जल्दी ही सुलझ जाएंगी। धैर्यपूर्वक किया गया विचार आज बहुत फलदायी रहेगा। अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बेहतर है। परिवार में सभी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये प्लान बना सकते हैं। 

तुला राशि- आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। पारिवारिक खुशियों के लिये आपको अपनी इच्छाओं का त्याग करना पड़ सकता है। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। अगर आज आप कोई नया काम करें, तो सावधानी बनाये रखें। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी से मदद पाने में परेशानी हो सकती है। इस राशि के लवमेट आज पार्टनर को कुछ अच्छा सा गिफ्ट करेंगे, तो रिश्तों में मधुरता आयेगी। 

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपका दिन यात्रा में बीत सकता है, लेकिन यात्रा सुखद रहेगी। ऑफिशियल मीटिंग के दौरान आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपको कोई बड़ा फायदा करा सकता है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर है। किसी काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। 

धनु राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, जिसका फल आपको किसी बड़ी सफलता के रूप में मिलेगा। पारिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। रिश्तेदारों के साथ आज किसी तीर्थ स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।  अपना सारा काम पूरा करने के बाद आप मनोरंजन के लिये कुछ प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है, वरना कोई गलती हो सकती है। ऑफिस में आज अपना पक्ष जरूर रखें, उम्मीदों को उड़ान मिल सकती है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, हो सके तो इसे अगले दिन के लिये पोस्टपोंड कर दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और घर से निकलते समय दही खाकर निकलें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा। 

कुंभ राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। पैसे कमाने के नए तरीके आपके दिमाग में आते रहेंगे। नई योजनाएं फायदेमंद रहेंगी। आपके सामने ऐसी कई सारी चीजें होंगी जिनकी तरफ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपके दाम्पत्य संबंध को मजबूत करेगा।

मीन राशि- आज आप ऊर्जावान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मार्केट में खरीदारी करनी पड़ सकती है। इस राशि के जो लोग ठेकेदार हैं, उन्हें आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। टूर एंड ट्रेवल्स से जुड़े लोगों की किस्मत आज उनके साथ रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपकी कार्य क्षमता भविष्य में फायदा दिला सकती है। 

Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...