Breaking News

राशिफल 18 जून 2022

मेष राशि- आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। साथ ही आई. टी से जुड़े स्टूडेंट्स को भी आज जॉब का ऑफर मिल सकता है। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। 

वृष राशि- आज आप व्यापार में नई प्लानिंग से कार्य करेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा।  इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके धन में वृद्धि होने की संभावना है।  उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। 

मिथुन राशि- आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे। जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाईन करने को मिल सकता है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। 

कर्क राशि- आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। आपको नकारात्मक सोच से बचना होगा। परिवारवालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। 

सिंह राशि- आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा। नौकरीपेशा करने वालें लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। आपके मनोबलल में वृद्धि होगी। 

कन्या राशि- आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा।  कोई नया काम करने के लिए सोचेंगे। कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा।  

तुला राशि- आज आप माता-पिता के साथ मंदिर के दर्शन के लिए जायेंगे। परिवार का माहौल भी खुशनुमा बन रहेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा।  आप अपने कार्यों को पूरा करने में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। 

वृश्चिक राशि- आज कारोबारियों को धन लाभ होने की उम्मीद है। ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे।  दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। कोई जरूरी चीज आज आप कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। 

धनु राशि- आज आपको बच्चो से कोई अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के जो लोग फिलोसपर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा।  नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपका बुक्स का शॉप है, तो आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। 

मकर राशि- आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे।  इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। 

कुंभ राशि- आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे।  आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी। 

मीन राशि- आज मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...