Breaking News

राशिफल 13 जनवरी 2022

मेष :- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें. कारोबार में सुधार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा. वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा. आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। तनाव से बचकर रहें।

वृष :- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा. संतान अच्छे समाचार देगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. वाहन सुख में वृद्धि होगी। कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा के योग हैं।

मिथुन :- मन अशान्त रहेगा। धैर्य बनाए रखें, लेकिन इसके लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

कर्क :- आशा के भाव मन में बने रहेंगे, जिसका लाभ भी मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। फिर भी धन की का आगमन होता रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

सिंह :- मन प्रसन्न रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। आत्‍मसयंत रहें।

कन्या :- सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खानपान के प्रति सतर्क रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।

तुला :- मन अशान्त हो सकता है। मन में नकारात्मकता से बचें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक :- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। सुखद समाचार म‍िलेंगे।

धनु :- अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। कारोबार के लिए पिता से धन प्राप्त हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से सम्पर्क हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता को कष्ट होगा। आत्‍मसंयत रहें।

मकर :- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

कुंभ :- परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी. बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। म‍ित्रों से मुलाकात होगी।

मीन :- मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पैतृक व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...