Breaking News

राशिफल 12 जनवरी 2022

मेष: आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। महिलाएं घर के काम में अधिक बिजी रहेंगी।

वृषभ: आय का कोई अतिरिक्त स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। इस गुरुवार कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ काम करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। सामाजिक तालमेल और प्रतिष्ठा बेहतर रहेगी। अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा।

मिथुन: गुरुवार के दिन आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। हेल्दी विकल्पों को चुनने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कर्क: युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस गुरुवार आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होगीं। खानपान पर विशेष ध्यान दें, इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी।

सिंह: दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। परिवार के छोटे सदस्य आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी खोज रहे हैं तो इस गुरुवार आपको सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

कन्या: आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। व्यापारी वर्ग ग्राहकों से पैसे को लेकर वाद-विवाद करने से बचे। काम से जुड़ी हर छोटी बात पर ध्यान दें। किसी भी स्कीम में हाथ डालने से पहले सोच-विचार कर लें।

तुला : गुरुवार का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे। किसी प्रॉपर्टी डील के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें। प्रेमिका को किसी रोमांटिक स्थान की सैर करवा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

वृश्चिक: गुरुवार के दिन आपकी सेहत में सुधार होगा। अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने का प्रयास करें। कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश ना हों। अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे। ससुराल से खुशखबरी मिलेगी।

धनु: इस गुरुवार आपका कोई सपना सच हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साथ ही आप ऑन लाइन शॉपिंग कर सकते हैं। लालच में आकर कोई गैरकानूनी काम बिल्कुल ना करें। गुरुवार के दिन कोई रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकता है।

मकर: गुरुवार का दिन आपके लिए सुख और शांति भरा रहेगा। व्यापार में पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत करें। नौकरी पेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है।

कुंभ: इस गुरुवार आप अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें। प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी। अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे। साथ ही पिता का भरोसा आप पर बना रहेगा।

मीन: कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनका कुशल मंगल पूछेंगे। गुरुवार के दिन काम धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे। व्यापार में आशाकूल लाभ होने की संभावना है।

 
Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...