Breaking News

यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने आज अपने पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली / लखनऊ : MeToo कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अकबर पर 16 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगयाा था. एजमे अकबर ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि वह न्याय के लिए व्यक्तिगत लड़ाई लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि अब वह निजी तौर पर केस लड़ेंगे. उनहोंने पीएम मोदी और सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा भी किया. बता दें कि इससे पहले मीटू अभियान के तहत 16 महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया था. अकबर पर ये सभी मामले 10 से 15 साल पुराने हैं, जब अकबर मीडिया जगत से जुड़े हुए थे. एमजे अकबर ने मामले में सबसे पहले आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज किया हुआ है.

अकबर ने आपराधिक मानहानि की धारा IPC 499, 500 के तहत प्रिया रमानी के खिलाफ केस दायर किया था. इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर दो साल तक की सज़ा का प्रावधान है. अकबर ने कोर्ट में दिए अपनी याचिका में कहा था कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है.

एमजे अकबर का जन्‍म 11 जनवरी 1951 को हुआ. उनका पूरा नाम मुबशर जावेद अकबर है. जानकारी के मुताबिक उनके दादा रहमतुल्‍ला धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बने थे. वह हिंदू थे, लेकिन उनकी शादी मुस्लिम महिला से हुई थी. अकबर की शुरुआती शिक्षा कोलकाता बॉयज स्‍कूल में हुई, इसके बाद उन्‍होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज में पढ़ाई-लिखाई की.

एमजे अकबर दुनिया के नामचीन पत्रकारों में शुमार रहे हैं. वह द टेलिग्राफ के संस्थापकों में शामिल रहे हैं. आज भले ही एमजे अकबर बीजेपी में हों, लेकिन कभी कांग्रेस में उनकी अच्छी-खासी पैठ थी. खासकर राजीव गांधी से अच्छी नजदीकी थी और उनके प्रवक्ता भी थे. 1989 में उन्होंने पत्रकारिता की दुनिया से सियासत में कदम रखा और बिहार के किशनगंज से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते.

राजीव गांधी से नजदीकी की वजह से एमजे अकबर का कांग्रेस में ठीक-ठाक रुतबा था, लेकिन राजीव गांधी की हत्या के बाद वे पार्टी में असहज महसूस करने लगे।

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...