Breaking News

योगी सरकार के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने विधानसभा में पेश किया 4,79,701,10 करोड़ का बजट , रामलीला स्थलों में चारदीवारी निर्माण हेतु पांच करोड़ की व्यवस्था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने विधानसभा में यूपी बजट 2019 पेश किया। आम चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार के इस बजट को बेहद अहम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश का कुल बजट 479701.10 लाख रुपये। नई परियोजनाओं के लिए 22 हजार 212 करोड़ 95 लाख रुपये।
संस्कृति विभाग में मथुरा वृंदावन के मध्य आडोटोरियम के निर्माण हेतु 8 करोड़ 38 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित। सार्वजनिक रामलीला स्थलों में चारदीवारी निर्माण हेतु पांच करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित। वृंदावन शोध संस्थान के सुदृढ़ीकरण हेतु 1 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित। बुंदेलखंड की विशेष योजनाओं के लिए वर्ष 2019-20 में रुपये 810 करोड़ की व्यवस्था। अटल सुकन्या योजना के लिए दो करोड़।

पर्यटन नीति 2018 के क्रियान्वयन हेतु 70 करोड़ रुपये और प्रो पुआर टूरिस्ट के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ में अवस्थापना सुविधाओं हेतु 125 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित। अयोध्या में प्रमुख पर्यटन स्थलों के समेकित विकास हेतु 101 करोड़ रुपये की व्यवस्था। गढ़मुक्तेश्वर के पर्यटक स्थलों की समेकित विकास हेतु 27 करोड़ की व्यवस्था। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए 207 करोड़ रुपये निर्धारित। वाराणसी में लहर तारा तालाब कबीर स्थल और गुरु रविदास की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर का सुदृढ़ीकरण किया जाना प्रस्तावित। प्रयागराज में ऋषि भारद्वाज आश्रम का विकास किया जाना प्रस्तावित। काशी हिन्द विश्विद्यालय में वैदिक विज्ञान केंद्र के लिए 16 करोड़ प्रस्तावित।

समग्र शिक्षा अभियान हेतु 18485 करोड़ की व्यवस्था। मध्याह्न भोजन कार्यक्रम हेतु 2275 करोड़ की व्यवस्थाल। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अवस्थापना सुविधाओं विकास हेतु 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं को निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण हेतु 40 करोड़ की व्यवस्था। वन टांगिया ग्रामों में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना हेतु 5 करोड़ की व्यवस्था. वित्तीय वर्ष दो हजार 2019- 20 में स्कूल बैग वितरण हेतु 110 करोड़ रुपए की व्यवस्था। अल्पसंख्यक कल्याण के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना हेतु 942 करोड रुपये की व्यवस्था।अरबी-फारसी मदरसों के आधुनिकीकरण हेतु 459 करोड़ की व्यवस्था।

Loading...

Check Also

एक्सिस बैंक ने काशी विश्वनाथ मंदिर में डिजिटल सेल्फ-सर्विस कियोस्क का उद्घाटन किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / वाराणसी : देश में निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंकों ...