Breaking News

योगी ने गंगा दशहरा पर प्रदेशवासियों को बधाई, कहा- सबका जीवन खुशियों से परिपूर्ण हो यही कामना

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री ने नमामि गंगे परियोजना का शुभारम्भ कर मां गंगा को अविरल और निर्मल बनाने का महाभियान शुरू किया। इसके परिणाम सकारात्मक रहे हैं और इनका पर्याप्त असर भी अब दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति की जननी और पालनहार है। शास्त्रानुसार राजा भगीरथ की तपस्या स्वरुप ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की दशमी को मां गंगा अवतरित हुई थी। प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं। मोक्षदायिनी मां गंगा सबका जीवन खुशियों से परिपूर्ण करे यही कामना है। बता दें कि, मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन ही राजा भागीरथ गंगा को स्वर्ग से धरती पर लाए थे। इस दिन गंगा स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके परिणाम सकारात्मक रहे हैं और इनका पर्याप्त असर भी अब दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति की जननी और पालनहार है। शास्त्रानुसार राजा भगीरथ की तपस्या स्वरुप ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की दशमी को मां गंगा अवतरित हुई थी। प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं। मोक्षदायिनी मां गंगा सबका जीवन खुशियों से परिपूर्ण करे यही कामना है। बता दें कि, मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन ही राजा भागीरथ गंगा को स्वर्ग से धरती पर लाए थे। इस दिन गंगा स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...