Breaking News

येस बैंक संकट को लेकर राहुल गांधी का निशाना- PM मोदी और उनके विचारों ने किया अर्थव्यवस्था को तबाह

लखनऊ। भारतीय रिजर्व बैंक के येस बैंक पर प्रतिबंध लगाने और निदेशक मंडल की जगह पर प्रशासक नियुक्त करने को लेकर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- “नो येस बैंक. मोदी और उनके विचारों (आइडिया) ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।”

रिजर्व बैंक ने कल सरकार से मशविरा करने के बाद येस बैंक पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। येस बैंक किसी भी तरह का नया ऋण वितरण या निवेश भी नहीं कर सकेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने दावा किया, ‘‘भाजपा 6 साल से सत्ता में है. वित्तीय संस्थानों को नियंत्रित और विनियमित करने की उनकी क्षमता उजागर होती जा रही है।’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘पहले पीएमसी बैंक, अब येस बैंक. क्या सरकार बिल्कुल भी चिंतित नहीं है? क्या वो अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं? क्या अब कतार में कोई तीसरा बैंक है?”

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...