Breaking News

यूपी: स्वतंत्र देव सिंह ने कल्याण सिंह के निधन पर जताया शोक, पूर्व सीएम ने खुद को बताया जीवित

अशाेक यादव, लखनऊ। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती अयोध्या श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रेरणास्रोत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हमारे बीच नहीं रहे। इस तरह का शोक संदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर वायरल हुआ तो खलबली मच गई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी समेत विपक्षी दलों से जुड़े तमाम लोग शोक जताने लगे। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वंय ट्वीट कर खुद को जीवित बताया।

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि राजनीति में नंबर बढ़ाने के चक्कर में नेता इस तरह का खेल करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के ट्विटर हैंडल से जारी शोक संदेश में लिखा है कि रामलला के सच्चे सेवक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हमारे अभिभावक कल्याण सिंह बाबजी हमारे बीच नहीं रहे। आपका जाना जैसे एक युग के अंत होने जैसा है। बाबू जी जैसा महान व्यक्तित्व का निधन, पार्टी ही नहीं अपितु पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीरामलला उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके दुखी परिजनों व चाहने वालों को ये वज्रघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस तरह का शोक संदेश वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से संदेश जारी किया, वह अभी जीवित हैं लोग उनके स्वास्थ्य की कामना करें। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह के ट्विटर से जारी संदेश में लिखा गया कि पूरे प्रदेश एवं देश की प्रार्थनाएं मेरे साथ हैं। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें, जय श्रीराम।

इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के ट्विटर हैंडल से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लेकर जारी किया गया शोक संदेश किसी सहयोगी से त्रुटिवश हो गया था। बाद में प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना का संदेश जारी किया है, जो ट्विटर पर अभी पड़ा हुआ है।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...