Breaking News

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में जारी किया Yellow और Orange Alert, भारी बारिश और तूफान की दी चेतावनी

अशाेक यादव, लखनऊ। शनिवार की देर रात और रविवार की सुबह हुई बारिश से गर्मी के मिजाज कुछ बदल से गए हैं। आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली इसके साथ ही छाई बदली ने भी कड़कती धूप से राहत दिलाई। बता दें, सोमवार से बुधवार तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

23 और 24 मई को 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और गरज और चमक के साथ मद्धम से भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है।

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ में 45.9 डिग्री सेल्सियस, उरई में 43.0 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 42.5 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में 20.4 डिग्री सेल्सियस लखीमपुर खीरी में 22.1 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। रविवार को शहर का एक्यूआइ स्तर 129 तक दर्ज किया गया।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...