Breaking News

मोदी सरकार के 8 साल, जाति, परिवार, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति पर विकासवाद की जीत के: नड्डा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर आज कहा कि बीते आठ वर्ष जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के दंश से ग्रसित देश की राजनीति पर विकासवाद की जीत की अविरल यात्रा है।

नड्डा ने यहां ट्वीटर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के आठ सफल वर्ष पूरे हो रहे हैं। आठ वर्षों की यह यात्रा जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के दंश से ग्रसित देश की राजनीति पर विकासवाद की जीत की अविरल यात्रा है।

उन्होंने कहा कि यह ‘देश में कुछ भी नहीं हो सकता है’ के अंधकार पर ‘देश यदि ठान ले, तो सब कुछ संभव है’ के विश्वास की यात्रा है। यह देश के लोकतंत्र को मजबूती देते हुए गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं समाज में हाशिये पर खड़े हर व्यक्ति के सशक्तीकरण एवं उनके जीवन में उत्थान लाने की यात्रा है।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...