Breaking News

मोदी-शाह ने शहीद ए-आजम भगत सिंह को किया याद, कहा- महान सपूत को नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को उनके जन्मदिन के मौके पर याद किया। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने भी क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए लिखा कि शहीद भगत सिंह का नाम वीरता और संघर्ष का पर्यायवाची है। उनकी साहसिक कारर्वाइयां आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं। मोदी ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए लिखा कि शहीद भगत सिंह का नाम वीरता और संघर्ष का पर्यायवाची है। वह युवाओं के दिलों में हमेशा सबसे लोकप्रिय व्यक्ति रहेंगे। मैं भारत मां के इस महान सपूत को उसके जन्मदिन के मौके पर नमन करता हूं। शाह ने शहीद ए-आजम भगत सिंह को नमन करते हुए कहा कि भगत सिंह जी अपनी राष्ट्रभक्ति से पूरे देश में एक विचार के रूप में व्याप्त हुए और हर वर्ग को स्वाधीनता संग्राम के लिए प्रेरित किया। अपने अदम्य साहस, आदर्शों और अद्वितीय राष्ट्रभक्ति से सभी के प्रेरणास्त्रोत बने शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि वंदना। उल्लेखनीय है कि शहीद ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में बंगा (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। वह प्रसिद्ध क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थी। वर्ष 1931 में 23 मार्च को राज गुरु, सुखदेव और भगत सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी गई थी।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...