Breaking News

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मची सियासी हलचल, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार समेत केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी प्रमुख हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने इस्तीफा दिया है।

एक सूत्र ने बताया कि रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। निशंक कुछ समय पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। ठीक होने के बाद उन्हें दोबारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अस्तपाल में भर्ती होना पड़ा था।

समझा जाता है कि प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सभी नेता, शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में, मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं।

मौजूदा मंत्रिपरिषद में कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत सहित कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है। इस बीच आज सुबह मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे।

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। गौड़ा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में रसायन एवं उर्वरक मंत्री रहने के साथ वह रेल, कानून, सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन जैसे विभागों के भी मंत्री रहे। सदानंद गौड़ा के अलावा देबोश्री चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Loading...

Check Also

डिम्पल यादव ने आज गोण्डा में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सुश्री श्रेया वर्मा के पक्ष में रोड-शो किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गोण्डा : समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद श्रीमती ...