Breaking News

मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ। मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के लोगों ने अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं सरकार की नजर अंदाजी से आक्रोशित होकर प्रदेश के सभी जनपदों के हजारों कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने सरकार को जमकर निशाने पर लिया और भविष्य में आरपार की संघर्ष चेतावनी भी दे डाली।कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार त्रिपाठी व प्रांतीय महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि राजस्व परिषद की संस्कृति के बावजूद सरकार द्वारा कलेक्ट्रेट को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान करते हुए कनिष्ठ सहायक का ग्रेड वेतन 2800, वरिष्ठ सहायक का 4200, प्रधान सहायक का 4600, प्रशासनिक अधिकारी का 4800, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का 5400, व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का ग्रेड वेतन 6600 रुपए किए जाने, लेखा कार्य करने वाले कर्मचारियों को विशेष वेतन प्रदान किए जाने, क्लिप टेक्निक सेवा संवर्ग नियमावली 2011 पूर्ववत लागू किए जाने, नवसृजित जनपदों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, नवसृजित तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित किए जाने, भूलेख लिपिक नामांतरण लिपिक का पद पूर्ववत अधिष्ठान में वापस किए जाने, प्रदेश के सभी सामायिक वासिलबाकी नवीसों का एकमुश्त समायोजित किए जाने और संघ कार्यालय हेतु दारुल सफा में कक्ष आवंटित किए जाने का शासनादेश विगत कई वर्षों से लगातार पत्राचार व अन्य प्रयासों के बावजूद वर्ष 2016 से अभी तक निर्गत नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रमुख मांगों में वर्ष 2016 में 5 जनपदों अमेठी, संभल, शामली, हापुड़ व जालौन को तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा मिनी सचिवालय घोषित करते हुए 16 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित किया गया था। लेकिन अफसरशाही की ढुलमुल नीति के कारण उक्त आदेश को अमली जामा नहीं पहनाया गया। जबकि संघ ने 5 जनपदों की तरह पूरे प्रदेश के समस्त जनपदों के कलेक्ट्रेट को मिनी सचिवालय घोषित किए जाए। संघ की प्रतिष्ठा से जुड़ी मांग नायब तहसीलदार के पद पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को 10% के आरक्षण दिए जाने की मांग भी शासन द्वारा राजस्व परिषद के बीच आज तक झूल रही है। इस मौके पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह चैहान, जगदीश कुमार निगम, प्रमोद कुमार यादव, संजय शर्मा, रामाकांत सिंह, मुकेश कुमार, संयुक्त मंत्री अशोक कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष जयनारायण दीक्षित क्रीड़ा व संस्कृति मंत्री श्री राम प्रसाद, मुख्य सचेतक अजीत उपाध्याय, प्रवक्ता राकेश चंद्र, कार्यालय सचिव गोपीकृष्ण, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पांडे, प्रचारक नीरू सिंह, वरिष्ठ प्रतिनिधि गण नरेंद्र सिंह, आलोक मिश्रा, सरफराज हुसैन, व निशील किशोर, कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत सिंह, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामदास दुबे, उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र श्रीवास्तव, जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा, ने सरकार को आगाह करते हुए चेतावनी दी है कि अगर सरकार द्वारा कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की मांग पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो पूरे प्रदेश का लाखों राज्य कर्मचारी कलेक्ट्रेट कर्मियों के हितों की रक्षा व आरपार का संघर्ष करेगा।

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...