Breaking News

माथा टेकने पहुंचे राज्यमंत्री का किसानों ने किया विरोध, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी के रामपुर के गांव में माथा टेकने आए राज्यमंत्री बलदेव औलख को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने राज्यमंत्री औलख को काले झंड़े दिखाते हुए मुर्दाबाद और हाय-हाय के नारे लगाए। किसानों का गुस्सा बढ़ता देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। हालांकि पुलिस ने राज्य मंत्री को रवाना कर राहत की सांस ली।

गुरुवार की दोपहर की लगभग ग्यारह बजे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख राजपुरा गांव में भगतजी की कुटिया पर माथा टेकने के लिए गए थे। गाड़ी के सायरन और राज्य मंत्री के कुटिया पर आने की सूचना किसानों को मिली तो चंद मिनट में किसान एकत्र हो गए और कुटिया से वापस लौट रहे राज्य मंत्री को काले झंड़े दिखाने लगे।

पुलिस ने किसानों को समझाने की कोशिश की तो किसानों ने बलदेव सिंह औलख और बीजेपी सरकार हाय हाय और मुर्रादाबाद के नारे लगाने लगे। राज्य मंत्री भी अपनी गाड़ी से उतरने लगे जिस पर सुरक्षा में लगी पुलिस ने राज्य मंत्री को गाड़ी में ही रहने की सलाह दी। आक्रोशित किसानों ने जमकर नारेबाजी की। किसानों के विरोध प्रदर्शन से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। हालांकि राज्य मंत्री सशकुल रवाना होने पर राहत की सांस ली।

Loading...

Check Also

यूपीएससी – 2023 में चयनित होकर भानू प्रताप सिंह यादव ने किया अपने शहर और परिवार का नाम रोशन

भानु प्रताप सिंह यादव सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार दि.16.4.2024 को घोषित सिविल ...