Breaking News

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, फडणवीस होंगे मुख्यमंत्री, शिंदे हो सकते हैं डिप्टी सीएम, 12 बागी विधायकों को भी मिला इनाम

मुंबई। महाराष्ट्र में अब नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे का गुट मिलकर सरकार बनाएगा। इस बीच मंत्रियों की संभावित लिस्ट भी सामने आई है, जिनको देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

लिस्ट के हिसाब से एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वहीं शिवसेना के 12 बागी विधायकों को भी इनाम में मंत्रिपद मिल सकता है। फिलहाल मुंबई में भारतीय जनता पार्टी और गोवा में एकनाथ शिंदे गुट की बैठकें चल रही हैं। शिंदे आज गोवा से मुंबई पहुंचेंगे। वह अपने साथ बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र भी लेकर आएंगे।

 

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...