Breaking News

मंडी भाव: सरसों व सोयाबीन में तेजी, चना-तुअर दाल की बढ़ी डिमांड

त्योहारी मांग खत्म होने तथा वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की मांग बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोयाबीन दाना एवं उसके तेल में सुधार रहा। वहीं, बेपड़ता कारोबार तथा सस्ता आयात जारी रहने से मांग बढ़ने पर पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में भी लाभ दर्ज हुआ। जबकि, इंदौर के दाल चावल बाजार में शुक्रवार को चना दाल व तुअर दाल में खेरची मांग बढ़ी रही। संयोगितागंज अनाज मंडी में दीपावली अवकाश रहा।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की मांग बढ़ी है और इसमें सस्ता होने के कारण सोयाबीन डीगम की अधिक मांग है। देश में सोयाबीन तेल खली की निर्यात मांग काफी बढ़ी है। पिछले साल के मुकाबले सोयाबीन खली की निर्यात मांग में लगभग 64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

शिकागो एक्सचेंज में लगभग आधा प्रतिशत का सुधार होने के कारण भी सोयाबीन दाना सहित तेल कीमतों में सुधार आया। वहीं, मूंगफली तेल की मांग कमजोर रही। इससे मूंगफली दाना सहित इसके तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

हरियाणा में सरसों बिक्री के लिए बृहस्पतिवार को 5,713 रुपये क्विन्टल की बोली को नाफेड ने निरस्त कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को लगभग 160 रुपये अधिक यानी 5,872 रुपये की बोली लगाई गई।

वहीं सरकार की ओर से दूसरी सहकारी संस्था हाफेड वायदा कारोबार के भाव के अनुरूप 5,500-5,600 रुपये क्विन्टल के भाव बिक्री कर रही है। जयपुर की मंडी में सरसों का भाव 6,290-6,300 रुपये क्विन्टल है जबकि वायदा भाव 6,135 रुपये क्विन्टल बोला जा रहा है।

    तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

  •      सरसों तिलहन – 6,225 – 6,275 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली दाना – 5,400- 5,450 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,095 – 2,155 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 1,865 – 2,015 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 1,985 – 2,095 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 – 15,000 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,200 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,900 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम- 10,200 रुपये।
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 9,150 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,820 रुपये।
  •      पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,600 रुपये।
  •      पामोलीन कांडला- 9,750 रुपये (बिना जीएसटी के)।
  •      सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,360 – 4,420 लूज में 4,240 — 4,270 रुपये।
  •      मक्का खल (सरिस्का) – 3,500 रुपये।

इंदौर मंडी भाव  

     दाल

  •      तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9050 से 9150,
  •      तुअर दाल फूल 9250 से 9350,
  •      तुअर दाल बोल्ड 9650 से 9750,
  •      चना दाल 6500 से 7000,
  •      मसूर दाल 6400 से 6700,
  •      मूंग दाल 8700 से 9000,
  •      मूंग मोगर 9700 से 10200,
  •      उड़द दाल 9600 से 9900,
  •      उड़द मोगर 10000 से 10800 रुपये प्रति क्विंटल।

          चावल

  •      बासमती (921) 8500 से 9500,
  •      तिबार 7500 से 8000,
  •      दुबार 6500 से 7000,
  •      मिनी दुबार 5500 से 6000,
  •      मोगरा 3500 से 5500,
  •      बासमती सैला 4500 से 6500,
  •      कालीमूंछ 5000 से 7000,
  •      राजभोग 5900 से 6000,
  •      दूबराज 3500 से 4000,
  •      परमल 2400 से 2600,
  •      हंसा सैला 2300 से 2550,
  •      हंसा सफेद 2100 से 2300,
  •      पोहा 3000 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल।
Loading...

Check Also

हाईसेंस ने अपने AC पोर्टफोलियो को बढ़ाया

PM 2.5 हेल्थ फिल्टर, और 100% कॉपर बिल्ड, यह एसी इमबोडीज पर्यायवरण को बिना नुकसान ...