Breaking News

‘भारत बंद’ का मिला-जुला असर, अमित शाह ने किसानों को बातचीत को बुलाया

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में हजारों किसान पिछले 12 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने कानून के खिलाफ आज यानी 8 दिसंबर को एक दिन के लिए ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है।

पूरे देश में आज सुबह 11 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक ‘भारत बंद’ बुलाया गया है। इसका असर अभी से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखने लगा है। बिहार से लेकर ओडिशा और महाराष्ट्र में ट्रेनें रोकी गईं हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी चक्का जाम शुरू हो गया है।

किसानों के इस भारत बंद को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा समेत देश की 18 राजनीतिक पार्टियों ने भी अपना समर्थन दिया है। भारत बंद के दौरान परिवहन सेवा से लेकर फल-सब्जी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

केंद्र सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच पांच दौर की वार्ता हो चुकी है, मगर अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। इधर आम आमदी पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर लिया है, मगर पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया है। 

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं मानता हूं कि कुछ सुधारों की जरूरत है। लेकिन ये कानून जो पारित किए गए हैं, इनमें सुधार नहीं दिखाई देते हैं। उन्हें संसदीय सत्र बुलाना चाहिए और इन पर चर्चा करनी चाहिए।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...