Breaking News

भारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बना

अशाेेेक यादव, लखनऊ। भारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बन गया है। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 के मामले 2,36,657 हो गए हैं।

वहीं, 114073 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 6642 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक सबसे ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। राज्य में 80229 कोविड-19 मरीज मिले हैं, जिसमें से 42224 सक्रिय मरीज हैं और इलाज चल रहा है। वहीं, 35156 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा 2849 लोगों की मौत हुई है।

तमिलनाडु में भी कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या काफी अधिक है। यहां 28694 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 12700 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा 15762 लोग ठीक हुए हैं और 232 की मौत हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो 26334 मरीज हैं। इसमें 15311 लोग सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 10315 लोग ठीक हुए हैं और 708 लोगों की मौत हुई है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 4303 है। असम में 2153, बिहार में 4596, चंडीगढ़ में 304, छत्तीसगढ़ में 879 मरीज हैं। इसके अलावा गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्या 19094 पहुंच गई है। हरियाणा में 3597 मरीज हैं।

जम्मू कश्मीर भी संक्रमण से अछूता नहीं है। यहां 3324 कुल मरीज हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो दस हजार के पास मरीजों की संख्या पहुंच गई है। राज्य में 9733 मामलों में से 3828 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा 257 लोगों की जान गई है।

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...